चिकित्सा अस्वीकरण
कृपया ध्यान दें: सहीDoctor पर दी गई सारी जानकारी केवल सामान्य शैक्षिक व मार्गदर्शन के उद्देश्य से है। यह किसी योग्य डॉक्टर की चिकित्सीय सलाह, जाँच, निदान या इलाज का विकल्प नहीं है।
1. यह चिकित्सीय सलाह नहीं है
लक्षण जांच का परिणाम, बीमारी गाइड, या कोई भी सुझाव सिर्फ़ यह समझने में मदद के लिए है कि आपको किस तरह के विशेषज्ञ से बात करनी चाहिए। यह किसी बीमारी की पुष्टि नहीं करता। अंतिम निर्णय हमेशा योग्य पंजीकृत डॉक्टर की जाँच के बाद ही लें।
2. आपातकाल में देर न करें
यदि आपको सीने में तेज़ दर्द, साँस लेने में तकलीफ़, बेहोशी, दौरा, तेज़ रक्तस्राव या कोई अन्य गंभीर लक्षण हो, तो इस वेबसाइट पर समय न लगाएँ — तुरंत नज़दीकी अस्पताल की Emergency जाएँ या 108 पर कॉल करें।
3. डॉक्टर, अस्पताल व सेवाओं की सूची
डॉक्टर, लैब, अस्पताल, एम्बुलेंस या दवा दुकान की जो जानकारी दिखाई जाती है, वह सुविधा के लिए है — यह किसी की सिफ़ारिश या गुणवत्ता की गारंटी नहीं है। नक्शा व खोज परिणाम तीसरे पक्ष (जैसे Google Maps, OpenStreetMap) से आते हैं। किसी भी डॉक्टर की योग्यता, पंजीकरण व फ़ीस की पुष्टि आप स्वयं करें।
4. कोई डॉक्टर–मरीज़ संबंध नहीं
इस वेबसाइट के उपयोग से आपके और सहीDoctor के बीच कोई डॉक्टर–मरीज़ संबंध नहीं बनता।
5. जानकारी की सटीकता व ज़िम्मेदारी
हम जानकारी सही व अद्यतन रखने का प्रयास करते हैं, परंतु इसकी पूर्ण शुद्धता या उपलब्धता की गारंटी नहीं देते। इस वेबसाइट की जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय की ज़िम्मेदारी उपयोगकर्ता की स्वयं की होगी। दवा, ख़ुराक या इलाज से जुड़ा कोई भी निर्णय बिना डॉक्टर की सलाह के न लें।
प्रश्न हों तो संपर्क करें।